अंतर्राष्ट्रीय
10-Jun-2025


वियना(ईएमएस)। ऑस्ट्रिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक स्कूल में भीषण गोलीबारी की खबर है। इस घटना में कम से कम नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। ऑस्ट्रिया के शहर ग्राज में मंगलवार को एक स्कूल में एक शूटर द्वारा की गई गोलीबारी 11 लोगों की मौत हुई है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। वहीं, स्थानीय पुलिस का हवाला देते हुए, राष्ट्रीय प्रसारक ओआरएफ सहित ऑस्ट्रियाई राज्य मीडिया ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विनोद उपाध्याय / 10 जून, 2025