- क्रू मेम्बर समेत 242 यात्री सवार थे अहमदाबाद (ईएमएस)| शहर के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट मेघाणीनगर में बड़ा हादसा हुआ है| अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ के वक्त अचानक एयर इंडिया की फ्लाइट क्रेश हो गई| प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त फ्लाइट में क्रू मेम्बर 242 यात्री सवार थे| यह हादसा उस वक्त हुआ जब फ्लाइट ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी| टेकऑफ के 10 मिनट बाद हादसा होने की खबर है| घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है| इस हादसे में बड़ी जानहानि की आशंका जताई जा रही है| घटना के बाद राज्य सरकार ने संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया है| गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल पूरी घटना पर नजर रखे हुए हैं और पल पल की जानकारी हासिल कर रहे हैं| हादसे के बाद एयर इंडिया के प्रवक्ता का बयान सामने आया है| जिसके मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट ने अहमदाबाद से लंदन के गेटविक के लिए उड़ान भरी थी| टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद हादसा हो गया| फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है| सतीश/12 जून