राष्ट्रीय
12-Jun-2025
...


अहमदाबाद (ईएमएस)| गुरुवार को अहमदाबाद में विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी निधन की आशंका है| चूंकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई| इस बीच राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने अपने एक्स हेंडल पर विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी है| परिमल नथवाणी ने एक्स हेंडल पर लिखा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुए दुखद एयर इंडिया विमान हादसे में निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मैं उन्हें पिछले कई सालों से व्यक्तिगत रूप से जानता था और वे बहुत अच्छे इंसान थे। उनके असामयिक निधन पर मेरे पास शब्द नहीं हैं। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। भगवान द्वारकाधीश उन्हें शांति प्रदान करें। ओम शांति| सतीश/12 जून