क्षेत्रीय
12-Jun-2025
...


युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज जनों ने दी बधाई शुभकामनाए दमोह (ईएमएस)। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कराव टोम्पे तथा महासचिव एस एस टोनी ने अपने संयुक्त हस्ताक्षर से अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के पदाधिकारियों तथा कोर कमेटी की सूची जारी की है, जिसमें राजकुमार नामदेव दमोह(राजू भैया) को संपूर्ण भारतवर्ष के युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है, वर्ष जनवरी 2026 में नागपुर में संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकता विश्व सम्मेलन का भव्य आयोजन प्रस्तावित है जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री तथा अन्य भारत सरकार के मंत्रीगण पधारेंगे, ऐसे समय में राजकुमार नामदेव (राजू)को मध्यप्रदेश से देश के युवाओं की महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी जाने से प्रदेश नामदेव समाज का मान बढ़ा है राजकुमार नामदेव (अध्यक्ष नामदेव समाज दमोह) दमोह क्षेत्र में सामाजिक और राजनैतिक रूप से अपनी अलग पहचान बनाई है, कई बड़े सामाजिक कार्यक्रमों द्वारा सामाजिक एकता के कार्य उन्होंने और उनकी युवा टीम द्वारा किए जाते रहे हैं, अपनी मंच संचालन में वाकशैली से प्रभावित करने की अदभुत क्षमता आपके पास है, बीते दिनों दमोह में समाज के लिए भूमि जिसमें मंदिर धर्मशाला हेतु आप प्रयासरत रहे, ऐसे में समाज के युवा वर्ग की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर पर आप जैसे युवा को मिलना यह समाज और प्रदेश के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर राजेन्द्र नामदेव गाडरवारा, प्रदेश अध्यक्ष अरूण नामदेव, एडवोकेट अक्षय नामदेव जबलपुर, मनीष नामदेव नरसिंहपुर, राहुल नामदेव सागर, मनोज नामदेव भोपाल, देवेंद्र नामदेव नौगांव, संजय नामदेव विदिशा, अमित नामदेव इंदौर, चौधरी संतोष नामदेव, अजय कटारिया, बिहारी लाल नामदेव नंदकिशोर नामदेव, मुन्ना सागर देवेश नामदेव, बृजेश नामदेव लकी नामदेव, संदीप नामदेव, नीरज नामदेव भूपेंद्र नामदेव, शुभम नामदेव कार्तिक नामदेव सूरज नामदेव नीरज नामदेव, फोटोग्राफर संतोष नामदेव, ओमप्रकाश नामदेव, नयन नामदेव राजेंद्र नामदेव बटियागढ़ अमित नामदेव तेंदूखेड़ा मनोज नामदेव पथरिया रानू नामदेव जबेरा सहित समाज के युवा एवं वरिष्टों ने हर्ष व्यक्त किया है। शंकर सोनी, 12 जून, 2025