- सेंसेक्स 900 अंक गिरकर 80,795 पर, निफ्टी भी फिसला मुंबई (ईएमएस)। इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी, फाइनेंशियल सर्विस और पीएसयू बैंक सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सुबह सेंसेक्स 896.5 अंक की गिरावट के साथ 80,795.44 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 278.5 अंक की गिरावट के साथ 24,609.70 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी बैंक 633.80 अंक की गिरावट के साथ 55,448.75 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 603.90 अंक की गिरावट के बाद 57,836.95 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 192.75 अंक की गिरावट के बाद 18,272.30 पर कारोबार कर रहा था। वहीं हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई । 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 823 अंक गिरकर 81,691.98 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 991.98 अंक गिरकर 81,523.16 अंक पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 253.20 अंक गिरकर 24,888.20 अंक पर आ गया। वहीं एशियाई बाजारों में, हांगकांग, बैंकॉक, जकार्ता, जापान, सोल और चीन लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डॉव जोन्स 101.85 अंक की बढ़त के साथ 42,967.62 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 23.02 अंक की बढ़त के साथ 6,045.26 पर बंद हुआ और नैस्डैक 46.61 अंक की बढ़त के साथ 19,662.49 पर बंद हुआ। सतीश मोरे/13जून ---