अशोकनगर (ईएमएस)। जिले में शुक्रवार दोपहर को मौसम ने करवट ली। कुछ देर बादल छाए लेकर शाम 4 बजे से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश शुरू हुई। लगभग एक घंटा तक रूक-रूककर बारिश हुई। इसी के साथ काफी देर आंधी भी चली। साथ ही लंबे समय तक तेज बिजली भी कडक़ी। पिछले चार-पांच दिनों से जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था। बारिश के बाद तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पारे में गिरावट होने की वजह से गर्मी से राहत मिली है। सुबह से तेज धूप के कारण लोग परेशान थे। सडक़ों पर चलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर में धीरे-धीरे आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। ईएमएस / दिनांक 13/6/024