व्यापार
14-Jun-2025


- अगले 12 महीनों में भी और भी बढ़ सकती हैं सोने की कीमतें नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। इजराइल और ईरान के बीच तेजी से बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने अब सोने की कीमतों पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ने बड़ी तेजी दिखाई, जिससे एक नया रिकॉर्ड स्तर 1,01,540 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। भारतीय बाजार में भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत 1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। बैंक ऑफ अमेरिका और गोल्डमैन सैक्स के अनुमानों के मुताबिक आने वाले समय में सोने की कीमतों में और भी तेजी जारी रह सकती है। सोने में निवेश को बढ़ावा देने वाले मान्यताओं के अनुसार भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतें अगले 12 महीनों में भी और भी उच्च हो सकती हैं। इसके अलावा अमेरिकी महंगाई में कमी के चलते फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी है जिससे डॉलर कमजोर हो सकता है और सोने की कीमतों को और एक धक्का मिल सकता है। निवेशकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,000 डालर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में सोने की कीमत 2023 के समाप्ति तक 1.20 लाख से 1.25 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। यह हालात डॉलर और ब्याज दरों पर भी निर्भर करेगा। सतीश मोरे/14जून ---