नई दिल्ली (ईएमएस)। देश की ज्यादातर जगहों पर भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस गर्मी में लोगों का घरों से निकलना मुहाल हो गया है। राजधानी दिल्ली में भी लोगों के हाल बेहाल है। हालांकि आज दिल्ली के लिए मौसम विभाग की ओर से बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट है। देश के ज्यादातर राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। राजधानी दिल्ली का हाल भी गर्मी से बेहाल है। गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। दिल्ली में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे लोगों की हालत खराब है। ऐसी गर्मी पड़ रही है कि क्या पंखे और क्या कूलर इस भीषण गर्मी में सब फेल हो रहे हैं। लेकिन आज दिल्लीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज, 14 जून को दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जाहिर की है। यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ धूल भरी आंधी चल सयाकती है। बिजली कड़कने के साथ रात में गरज के साथ छींटे पड़ने के दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि आज भी न्यूनतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/जून/2025