राज्य
14-Jun-2025
...


नेता गलत बयानबाजी नहीं करें, एक बार गलती हो जाए तो दोबारा न हो पचमढ़ी (ईएमएस) । मप के हिल स्टेशन पचमढ़ी में शनिवार से भाजपा विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हो गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार दोपहर को इसका शुभारंभ किया। शाह ने मंत्रियों-विधायकों को गलत बयानबाजी से बचने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि गलती हो जाती है, लेकिन दोबारा न हो। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थी के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के सभी मंत्री-विधायक, लोकसभा-राज्यसभा सांसद शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे तीन दिन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। यानी, अगले तीन दिन पूरी सरकार पचमढ़ी से चलेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा नेताओं की क्लास ली। उनको नसीहत दी। साथ ही पार्टी की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभाग करने वाले पार्टी नेताओं को विवादित बयान न देने की नसीहत दी। पार्टी के कार्यकर्ताओं से विवादित बयान देने से बचने के लिए कहा...। प्रशिक्षण वर्ग में शाह ने कहा कि गलत बयानबाजी से बचें। गलती हो जाती है, गलती की पुनरावृत्ति न हो.. व्यक्ति कितना बड़ा हो जाए उसे विद्यार्थी रहना चाहिए। भाजपा के सफर के बारे में भी बताया केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के सफर के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि व्यक्ति कितना बड़ा हो जाए लेकिन उसे विद्यार्थी रहना चाहिए। कैबिनेट मंत्री विजय शाह के बयान को लेकर भी जिक्र किया गया। कैबिनेट मंत्री करण वर्मा ने कहा कि गलती हो सकती है, गलती किसी से भी हो सकती है, लेकिन उसकी पुनरावृत्ति न हो। सांसदों-विधायकों ने किया पौधरोपण इससे पहले पचमढ़ी के कैंट क्षेत्र में कब्रिस्तान के बगल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एल मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी विधायकों-सांसदों के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। पार्क का नाम अटल वाटिका रखा गया है। यह पार्टी की कार्यपद्धति का अंग पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की कार्यपद्धति का एक अंग है। उसी दृष्टि से हम लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। तीन दिन तक मंत्रिमंडल के यहां होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक कार्यप्रणाली है। इसके जरिए सरकार के कामकाज चलते रहते हैं। प्रशिक्षण वर्ग एक मंत्र रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा प्रशिक्षण वर्ग से जनप्रतिनिधियों में, कार्यकर्ताओं में गुणात्मक परिवर्तन होता है। इससे पार्टी की रीत,नीत, चाल, चरित्र और चेहरे काफी सुधार होने की गुंजाइश रहती है। ये एक मंत्र है प्रशिक्षण वर्ग। जिस प्रकार रोज मंत्र का जाप किया जाता है। ठीक वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को जागृत करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती रहती है।