क्षेत्रीय
14-Jun-2025


जगह-जगह नजर आ रहे कचरे के ढेर, गंदगी से बजबजा रही नालियां छिंदवाड़ा (ईएमएस)। एक ओर शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जगह-जगह पसरी गंदगी अभियान की हवा निकाल रही है। हालत ये है कि शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कलेक्ट्रेट कार्यलय के सामने का क्षेत्र भी गंदगी से अछूता नहीं है। ये स्थिति तब है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में ही नगर निगम की गिनती प्रदेश के अग्रणी शहरों में रह चुकी है, एक समय प्रदेश के टॉप 10 और देश में अंडर 50 में छिंदवाड़ा नगर निगम का नाम शुमार हो चुका है, लेकिन वर्तमान स्थिति एकदम उलट हो गई है। यही नहीं इस गंदगी की वजह से अब शहर में मच्छरोंं का आतंक भी बढ़ गया है। नगर निगम की यह अनदेखी एक बार फिर लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बिमारियों से जूझने मजबूर कर रही है। नगर निगम स्वच्छता अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम की टीम लगातार साफ सफाई के कार्य में जुटी रहती है, लेकिन नगर निगम की ये मुहिम मैदानी क्षेत्र में कहीं नजर आती है। यही वजह है कि गंदगी के अंबार हर जगह नजर आते हैं। सड़कों पर पसरा कचरा कलेक्टे्रट कार्यालय के चंद कदम दूरी पर कचरे का ढेर लगा हुआ दिखाई दे रहा है। हालात यह है कि हवा चलने पर अब यह कचरा सड़कों पर फैल रहा है। इतना ही नहीं हवा में उड़ते हुए यह कचरा लोगों के घरों में भी जा रहा है। लम्बे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा नगर निगम से इस विषय में शिकायत की जा रही है लेकिन निगम कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। इस वजह से अब क्षेत्रवासियों पर आक्रोश पनप रहा है। ्रनालियां भी नहीं हो रही साफ निगम के अधिकारी शहर में नियमित साफ-सफाई के भले ही दावे कर रहे हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही ब्या कर रही है। वार्ड नंबर ४१ में नालियों की सफाई भी नियमित नहीं हो रही है। नियमित सफाई ना होने की वजह से नालियां गदंगी से बजबजा रही है। जिससे क्षेत्र में मच्छरों का अंातक बढ़ रहा है वहीं बदबू से भी रहवासी परेशान हो रहे है। ईएमएस/मोहने/ 14 जून 2025