राज्य
15-Jun-2025


दंतेवाड़ा (ईएमएस)। दंतेवाड़ा जिले में सातवीं कक्षा की छात्रा 12 साल 8 महीने की उम्र में बच्चे की मां बन गई। हैरानी की बात यह रही, इसकी खबर उसकी मां को भी नहीं लगी थी। लड़की एक आवासीय शैक्षिक संस्था में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 22 अप्रैल को वह स्कूल से घर चली गई थी। परिवार के लोग उसे कटे कल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए ले गए। वहां के बाथरूम में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। नवजात शिशु को लड़की ने कमोड में डाल दिया। बच्चे की मृत्यु हो गई। छात्रा ने बाथरूम में हुए प्रसव की जानकारी किसी को नहीं दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने छात्रा की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया। दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचने के बाद छात्रा का जब परीक्षण हुआ। तब डॉक्टर को असलियत का पता लगा। काफी पूछताछ के बाद लड़की ने प्रसव की बात को स्वीकार किया। दसवीं में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ उसके शारीरिक संबंध थे। 12 साल 8 महीने की उम्र में यह लड़की मां बन गई। अनजाने में वह अपने बच्चों की हत्या करने वाली मां भी बन गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एसजे/ 15 जून 25