राज्य
15-Jun-2025


मुरैना (ईएमएस)। मुरैना के माधोपुर क्षेत्र में आसमानी माता का मंदिर स्थित है। इस मंदिर के पुजारी का परिवार मंदिर के अंदर मांस खा रहा था। नाराज श्रद्धालु और स्थानीय लोगों ने पुजारी परिवार को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मंदिर के पुजारी, रामभरोसी प्रजापति, मनोज प्रजापति बलराम प्रजापति रामू प्रजापति तथा गौरी प्रजापति को आरोपी बनाया है। स्थानीय श्रद्धालु अमित उपाध्याय ने कहा,शुक्रवार की रात मंदिर परिसर में पुजारी का भाई बलराम मांस पकाकर खा रहा था। जब उसे रोका तो वह भड़क गया। मांस को प्रसाद बताकर कहा, हम हर साल खाते हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। भूख लगने पर बैक्टीरिया एक दूसरे को खाते हैं ज्यूरिख ईएमएस एरीजोना स्टेट यूनिवर्सिटी ईटीएच ज्यूरिख तथा स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट आफ एक्वेटिक साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने संयुक्त अध्ययन में निष्कर्ष प्राप्त किया है। इस निष्कर्ष के अनुसार जब बैक्टीरिया को भूख लगती है। उसे उसका भोजन नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में वह आसपास के अन्य बैक्टीरिया को मारकर खाना शुरू कर देता है। वैज्ञानिकों के अनुसार बैक्टीरिया का यह व्यवहार कोई दुर्लभ घटना नहीं है। भूख लगने पर बैक्टीरिया के अंदर छिपी हुई सर्वाइकल ट्रिक है। जो बैक्टीरिया को जीवित रहने के लिए ऐसे बैक्टीरिया को खाने के लिए मजबूर कर देती है। जो उसका स्वाभाविक रूप से भोजन नहीं होता है। एसजे/ 15 जून 25