क्षेत्रीय
15-Jun-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। हनुमानगंज पुलिस ने 7 जून की देर रात दो सगे भाईयो पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू और डंडा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आफताब पिता मोह. उमर खान (19) गरम गड्डा सिकंदरी सराय, स्टेशन बजरिया में रहता है। उसने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसका भाई आजिन भोपाल टाकीज पर चाय की दुकान पर काम करता है। घटना वाले दनि उसने फोन कर बताया कि उसका झगड़ा हो गया है, और वो उसे आकर दुकान से ले जाए। आफताब उसे लेने भोपाल टाकीज दुकान पर पहुंचा। उस समय रात करीब एक बजे थे। आफताब और आजिन को अपनी गाडी से घर जा रहा थे, तभी भोपाल टाकीज चौराहा पर पीछे से दो लडके आए और गालीगलौज करने लगे। इसी बीच एक लडके ने डंडे से मारा और दूसरे लड़के ने चाकू से पीठ पर हमला कर दिया। बाद में आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु किये। मुखबिर की सूचना पर आरोपी भोला उर्फ अतीक खान (70), और अलताफ खान (20) दोनो निवासी जनता नगर करोंद को गिरफ्तार कर लिया। जुनेद / 15 जून