15-Jun-2025
...


विशालकाय अजगर ने कैंपस में जानवर को बनाया शिकार, परिवारों में फैली दहशत सूचना पर वन विभाग कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर विशालकाय अजगर को पकड़ा विशालकाय सूखा पेड कर्मचारियों के आवास पर गिरने की जताई सम्भावना वन विभाग अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी नहीं हो रही सुनवाई सम्भावनाः तेज आंधी में सूखा पेड़ कर्मचारियों के आवास पर गिरकर मचा सकता है तबाही हरिद्वार (ईएमएस)। मेला चिकित्सालय हरिद्वार के कर्मचारियों के कैंपस में सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब एक विशालकाय अजगर घुस आया। जिसने किसी जानवर को अपना शिकार बना लिया, लोगों के शोर मचाने पर अजगर कैंपस के नाले में घुस गया। सूचना पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर नाले में घुसे विशालकाय अजगर को बाहर निकाल कर जंगल में छोड़ा। जिसके बाद चिकित्सालय के कर्मचारियों के परिजनों ने राहत की सास ली। जानकारी के अनुसार मेला चिकित्सालय हरिद्वार के कर्मचारियों के कैंपस में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब एक विशालकाय अजगर घुस गया। जिसने कैंपस में ही एक जानवर को अपना शिकायत बना लिया। कैंपस में विशालकाय अजगर को देखकर लोगों ने शोर मचा दिया, जिसपर अजगर कैंपस के नाले में घुस गया। कर्मचारी नेता दिनेश लखेडा ने मामले से वन विभाग अधिाकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर वन विभाग कर्मी संतन सिंह नेगी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने विशालकाय अजगर को नाले से विशालकाय अजगर को बाहर निकाला। जिसके पेट में किसी जानवर के होना साफ प्रतीत हो रहा था। वन कर्मियों ने विशालकाय अजगर को जंगल में छोड दिया। जिसके बाद कर्मचारियों के परिवारों ने राहत की सास ली। कर्मचारी नेता दिनेश लखेड़ा ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को पहले भी अवगत कराया गया था कि कर्मचारियों के आवासों के पीछे एक विशालकाय पेड़ सुख चुका है, जो कभी भी तेज आंधाी के दौरान कर्मचारियों के आवास पर गिर सकता है। जिससे भारी जान माल का नुकसान होने की सम्भावना है। वन विभाग अधिाकारियों के उदासीन रवैये को देखते हुए इस सम्बंध में जिलाधिकारी व आपदा प्रबंधान अधिाकारी को भी पत्रचार कर मामले से अवगत कराया जाएगा। अगर भविष्य में कोई दुर्घटना होती हैं तो उसकी जिम्मेदारी सीधो-सीधो वन विभाग अघिकारियों की होगी। (फोटो-05) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/15 जून 2025