नगर भाजपा पातालेश्वर मंडल में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित छिंदवाड़ा (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को भाजपा नगर पातालेश्वर मंडल में विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। नगर निगम क्षेत्र वार्ड क्रमांक 18 सुकलूढाना में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने पिछले 11 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ देश के गरीब, वंचित और आम नागरिकों के कल्याण हेतु अभूतपूर्व कार्य किए हैं।मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने न केवल करोड़ों लोगों का जीवन स्तर सुधारा है, बल्कि उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार भी दिलाया है। समाज के प्रत्येक वर्ग तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचा है। अंत्योदय का उत्थान एवं गरीब कल्याण विशेष रूप से पिछले 11 वर्षों में देश के कोने-कोने में देखने को मिला है। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता नगर निगम सभापति प्रमोद शर्मा द्वारा बताया गया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में किसानों,महिलाओं, युवाओं के विकास के साथ ही, देश की सुरक्षा भी सशक्त हुई है। देश की आम जनता का पूर्ण विश्वास मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार में देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। कार्यक्रम के अंत में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला द्वारा उपस्थित समस्त हितग्राहियों एवं भाजपा नेताओं को विकसित भारत बनाने हेतु संकल्प दिलाया गया। ईएमएस/मोहने/ 15 जून 2025