राज्य
17-Jun-2025
...


-20 साल की नौकरी की सैलरी करीब 15 लाख, खर्च किये पौने दो करोड़ -आय से अधिक संपत्ति की जांच को लेकर की कार्यवाही भोपाल(ईएमएस)। इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग में सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के मकान और ऑफिस पर पर ईओडब्ल्यू ने मंगलवार सुबह छापा मार कार्यवाही की है। पाटिल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर ये टीम द्वारा सर्चिंग की कार्यवाही जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक टीम पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी स्थित मकान और दूसरी टीम ने नगर निगम स्थित उनके कार्यालय पर दबिश दी। ईओडब्ल्यू अधिकारियो के मुताबिक पाटिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। पाटिल ने पद का दुरूपयोग करते हुए भ्रष्टाचार कर खुद और पत्नी के नाम पर करोडो रूपये की चल अचल सम्पत्ति बनाई है, जिसमें, मंहगी मोटर साईकल एवं पॉश कॉलोनी मे मकान तथा प्लॉट खरीदे है। इसके साथ ही उसके द्वारा भाई नवनीत के नाम पर भी प्लॉट क्रय किये गये है। वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम इन्दौर मे कुल 16 बीमा पालिसीयो मे बडा निवेश किया है। * आय 15 लाख अभी तक मिली करीब 1 करोड़ 74 लाख की अनुमानित संपत्ति अफसरो ने बताया की चेतन पाटिल पिता विनायकराव पाटिल, उद्यान अधिकारी, नगर पालिक निगम इन्दौर एवं उसके परिजनों के नाम से दस्तावेजों के आधार पर जिन संपत्तियों की जानकारी वह इस प्रकार है। भानगढ गुलमोहर ग्रीन कॉलोनी में 28 लाख 60 हजार के दो प्लॉट, प्लॉट पर 42 लाख का खर्च किया गया है, भानगढ़ गुलमोहर ग्रीन कॉलोनी के भूखण्ड क्रमांक 103 पर 11 ला 60 हजार का खर्च किया गया, 52 कीमत को दो पहिया वाहन, उसकी मॉ शोभाराम के बैंक एकाउंट में 40 लाख 33 हजार की राशि जमा पाई गई है। इसके साथ ही करीब 10 लाख कीमत के सोने के जेवरात, अन्य खर्च (इन्वेन्ट्री अनुसार) 13 लाख है। कार्यवाही में 1 लाख 14 हजार से अधिक नगद, 25 लाख की 17 बीमा पॉलिसी की जानकारी भी सामने आई है। अभी तक की जॉच में उनकी अनुमानित संपत्ति 1 करोड़ 74 लाख 92 हजार की सामने आई है, जबकि अभी तक की नौकरी से अर्जित उनकी कुल आय 15 लाख है। अब तक की कार्यवाही में उसके द्वारा अर्जित संपत्ति उसकी आय से 175 प्रतिशत अधिक होना पाई गई है। पाटिल के पास नगर निगम इंदौर की उद्यानिकी विभाग का प्रभार है, जिसमें पौधों की खरीदी में 4 करोड़ रुपए का घोटाला संबंधी शिकायत मिली थी। पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी निवास पर दस्तावेजों की छानबीन कर रही ईओडब्ल्यू की टीम ने बैंक पासबुक, संपत्ति, जमा रकम, एफडी, इन्वेस्टमेंट से संबधित कई दस्तावेज जप्त किये है। ईओडब्ल्यू को शिकायत मिली थी की बीते सालों में पाटिल ने खुद के, परिवार, रिश्तेदारों के नाम से काफी संपत्ति अर्जित की। टीम पाटिल के निगम में उनके ऑफिस के दस्तावेजों की छानबीन करेगी। इसमें पौधों की खरीदी, कटाई, टेंडल, बिल आदि को जानकारी जुटाई जाएगी। पाटिल के निवास पर मिले दस्तावेज, आभूषण, बैंक खातों एवं नगद आदि से संबंधित सर्च अभी जारी है। कार्यवाही के दौरान और अधिक संपत्ति मिलने की संभावना है। टीम द्वारा बैंक खाते लॉकर और जेवरातो की जानकारी प्राप्त कर उनका मूल्यांकन किया जावेगा। जुनेद / 17 जून