इन्दौर (ईएमएस) गादीस्थ रंगाचार्य महाराज के सान्निध्य और विजयाचार्य स्वामी के मार्गदर्शन में साउथ यशवंतगंज स्थित रामानुजकोट मंदिर में दस दिनी वेंकटेश प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। 19 से 28 जून तक मनाए जाने वाले इस वैंकटेश प्रतिष्ठा महोत्सव में विभिन्न अनुष्ठान किए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले उत्सव में स्तोत्र पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। अध्यक्ष संपत झंवर और मंत्री गोविंद पटवा ने बताया कि यहां पूर्वाचार्यों द्वारा प्रतिष्ठित श्रीविग्रह शालीग्राम पाषाण से निर्मित होकर मनोहारी स्वरूप में है। 21-22 जून को सुबह 9 बजे तुलसी और कुमकुम अर्चना भी होगी। मुख्य उत्सव पर 28 जून को सुबह 9 बजे भगवान वेंकटेश के मूल एवं उत्सव विग्रह का लोकांत अभिषेक होगा। आनन्द पुरोहित/ 18 जून 2025