क्षेत्रीय
18-Jun-2025
...


राजनांदगांव (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला भाजपा के निर्देशानुसार मंडल भाजपा तुमड़ीबोड़ में संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम अंतर्गत विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर आम सभा रखा गया था जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में नीलू शर्मा ( अध्यक्ष पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़) एवं श्रीमती जागृति चुन्नी यदु (सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव) के गरिमामय उपस्थिति में मंडल स्तरीय आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव, मंडल महामंत्री टिकम पटेल, गणेश्वर सिन्हा, जया तिमेश साहू (सभापति ज पं डोंगरगांव) मिडिया प्रभारी जितेन्द्र सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता निवेदन साहू, दिलीप तिवारी, अमरोतन साहू, नवीन परमार एवं भाजपा मंडल तुमड़ीबोड़ के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान पिछले 11 साल में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा देश की ऐतिहासिक उपलब्धि, उन्नति और विकास पर विशेष चर्चा हुई। धर्मेन्द्र, 18 जून, 2025