पश्चिमी सिंहभूम (ईएमएस)।पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उन्हें बड़ी सफलता हासिल हुई है। ज़िले के टोकलो थाना क्षेत्र के आसपास के जंगल और पहाड़ी इलाकों में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान भारी मात्रा में गोला बारूद और 14 आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोटक बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। यह अभियान टोकलो, कराईकेला, टेबो और बंदगांव थाना क्षेत्रों के साथ-साथ सरायकेला-खरसावां ज़िले के सीमावर्ती इलाकों में भी चलाया गया। इसी दौरान टोकलो थाना अंतर्गत चितपील के आसपास के जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा लगाए गए 14 खतरनाक आईईडी बम बरामद हुए। इन्हें बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। कर्मवीर सिंह/18जून/25