जलसंरचनाओं को बचाने देश में पहली बार एकजूट हो रहे अनेक कलाओं के 200 से अधिक ख्यात लोग 25 जून 2025 तक भारत भवन में आयोजित होंगे वैचारिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम भोपाल(ईएमएस)। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सदानीरा समागम का शुभारंभ भारत भवन में 20 जून को सायं 6 बजे माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे। 25 जून तक आयोजित इस समागम का आरंभ ऋषिकेश पांडे द्वारा निर्देशित लघु फिल्म सदानीरा के लोकार्पण से होगा। इसके साथ ही मुख्य्मंत्री डॉ. यादव वीर भारत न्यास, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् एवं मध्यप्रदेश जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तकों सदानीरा, पृथ्वी पानी का देश है..., अमृत जलधारा (चार खंड) व जल धरा का विमोचन भी करेंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि सदानीरा समागम देश में अकेला ऐसा समारोह होने जा रहा है जो नदियों, जलस्रोतों, जल संरचनाओं को संवर्धित एवं संरक्षित करने विविध गतिविधियों से भरा है। ऐसा पहली ही बार हो रहा है कि साहित्य, कला व विज्ञान सहित अनेक माध्यमों के लगभग 200 से अधिक वैज्ञानिक, पुरातत्वविद, साहित्यकार, लेखक, पत्रकार, सिने अभिनेता व नाट्य कलाकार सहभागी हो रहे हैं। न्यासी सचिव ने बताया कि सदानीरा समागम अपने स्वरूप और उद्देश्य में एक अनूठा सांस्कृतिक आयोजन होगा, यह केवल एक उत्सव नहीं, अपितु हमारी नदियों, जलसंस्कृति और जीवनदायिनी जलधाराओं के प्रति कृतज्ञता और जागरूकता का एक समवेत प्रयास है। अपने ढंग का देश में पहला आयोजन नदियों को मात्र भौतिक जलस्रोत नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर, आध्यात्मिक आधार और लोकचेतना के रूप में प्रस्तुत करने जा रहा है। इस आयोजन में प्रदर्शनी, संगीत, नृत्य, संवाद और साहित्य के माध्यम से नदी और जल जीवन का वह भाव जागृत किया गया है। सदानीरा समागम नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में जनमानस को प्रेरित करने वाला एक सशक्त सांस्कृतिक उपक्रम होगा। अपने विषय, प्रस्तुति और संवेदना के कारण यह आयोजन सचमुच अपने ढंग का प्रथम और विशिष्ट है। श्रीराम तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सदानीरा समागम का शुभारंभ करेंगे। सात पुस्तकों के लोकार्पण के साथ ही मध्यप्रदेश माध्यम द्वारा निर्मित एवं राजेन्द्र जांगले द्वारा निर्देशित फिल्म रागा ऑफ रिवर नर्मदा का प्रदर्शन भी होगा। इसके साथ ही पहले दिन की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में स्मिता नागदेव एवं राहुल शर्मा द्वारा संगीत और कविता पर केन्द्रित साउंड ऑफ रिवर की सांगीतिक प्रस्तुति तथा विदुषी शमा भाटे, पुणे द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका हम नवा का मंचन होगा। प्राचीन जलस्रोतों पर एकाग्र प्रदर्शनी इस आयोजन में मध्य प्रदेश जनसंपर्क द्वारा मध्यप्रदेश में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान पर प्रदर्शनी आयोजित होगी। मध्य प्रदेश के प्राचीन जलस्रोतों पर एकाग्र पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय द्वारा समय-समय पर किये गये जलस्रोत संवर्धन कार्यों पर केन्द्रित छायाचित्रों की प्रदर्शनी मध्यरप्रदेश की बावडि़याँ इस समागम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। सदानीरा समागम में जलीय जीवन पर आधारित प्रदर्शनी जलचर भी आयोजित की गयी है। यह प्रदर्शनी मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय एवं क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, भोपाल के सहयोग से निर्मित किया गया है। वरिष्ठ छायाकार राजेन्द्र जांगले की नर्मदा परिक्रमा पर आधारित छायाचित्रों की प्रदर्शनी अमृतस्य नर्मदा भी आयोजित है। कार्यशालाएँ जल, जंगल, जीवन - जनजातीय स्मृतियों का छातों एवं घड़ों पर चित्रांकन जलरंग चित्रांकन - (देश के ख्यातत कलाकार- अनुराग मेहता-उदयपुर, विवेक प्रभु केलुस्कर-मुम्बई, सागर श्रीवास्तव-झाँसी, अमोल पवार-मुम्बई, सपना रायकवार-उज्जैन, अभिषेक आचार्य-मुम्बई, जुगल सरकार-कोलकाता, देवीलाल पाटीदार-भोपाल, निखिल खत्री-सीहोर, गोविन्द विश्वकर्मा-भोपाल, रामसूर्यभान भांगड़-संभाजीनगर) 20 जून 2025 अंतरंग सभागार सायं 6:30 बजे सदानीरा और रागा ऑफ रिवर नर्मदा फिल्म प्रदर्शन साउंड ऑफ़ रिवर - संगीत और कविता (स्मिता नागदेव - राहुल शर्मा, भोपाल) हमनवा नृत्य नाटिका- तिस्ता और गोदावरी संवाद (विदुषी शमा भाटे, पुणे) 21 जून 2025 अभिरंग सभागार प्रात: 10:00 बजे प्रवाह जल एकाग्र डाक्यूड्रामा फिल्मों का प्रदर्शन अंतरंग सभागार सायं 6:30 बजे नदीनामा नदी आधारित कविताओं का पुनर्पाठ (करन राजदान, राजीव वर्मा, अन्नू कपूर, पीयूष मिश्रा, सीमा कपूर, डॉ. संतोष चौबे, नवनी परिहार, स्वाप्निल कोठारी, समन्वय: विनय उपाध्याय) निःशब्द भेदा-जलीय जीवन पर एकाग्र नृत्य नाटिका (विदुषी शमा भाटे, पुणे) 22 जून 2025 अभिरंग सभागार प्रात: 10:00 बजे प्रवाह जल एकाग्र डाक्यूड्रामा फिल्मों का प्रदर्शन अंतरंग सभागार सायं 6:30 बजे जानकी बैंड, त्रिलोक, जबलपुर प्राणे जलम् नृत्य नाटिका (पद्मश्री गीता चंद्रन, नई दिल्ली) 23 जून 2025 अंतरंग सभागार सायं 6:30 बजे नर्मदा-जीवन प्रवाह (परिकल्पीना- स्वागतिका स्वाई, निर्देशन- संगीता शर्मा, दिल्ली) कालिंदी आज की कथा- नृत्य नाटिका (बी. नागराज, बैंगलुरू) 24 जून 2025 अंतरंग सभागार सायं 6:30 बजे अथः नदी कथा-जलीय जीव एवं जल संरचनाओं पर एकाग्र वैचारिक समागम (मौलिक सिसोदिया, संजय सिंह, डॉ. इंद्रा खुराना, अतुल तारे, नागार्जुन गौड़ा, डॉ. संतोष चौबे, अभिलाष खांडेकर, अजय बोकिल, डॉ. शिवाकांत वाजपेयी, डॉ. रमेश यादव, डॉ. राजेश शर्मा, आरोह श्रीवास्तव, योगी अनुराग, शशिप्रभा तिवारी, शिवकेश मिश्र, मीना जांगिड़, विमर्श संवाहक: विजय मनोहर तिवारी, ब्रजेश राजपूत) जलम् अमृत-नृत्य नाटिका (निशा त्रिवेदी, नई दिल्ली) 25 जून 2025 अंतरंग सभागार सायं 6:30 बजे पुरबिया- उपशास्त्रीय गायन (विदुषी डॉ. रीता देव एवं पंडित भोलानाथ मिश्र, बनारस) जीवनम् मणिपुरी शैली में नृत्य नाटिका (बिम्बावती देवी, कोलकाता) हरि प्रसाद पाल / 19 जून, 2025