राज्य
19-Jun-2025
...


-अहिंसा विहार में गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ का हुआ भव्य मंगल प्रवेश भोपाल (ईएमएस)। श्री शांति नाथ जिनालय लाल घाटी में तीर्थंकर स्वामी विमल नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। अभिषेक पूजा अर्चना के साथ निर्वाण लाडू अर्पित हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल जैन टी आई, ज्योतिषी अजय जैन, विनोद रेडिमेड, शरद सेठी, प्रमोद बरेला, जयंत, स्वप्निल आदि मौजूद थे। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया निरंतर मंदिरों की वंदना के दौरान आज प. पू. श्रमणी गणिनी आर्यिका गुरु मां विज्ञाश्री माताजी ससंघ का अहिंसा विहार भोपाल में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। भक्तों ने बैंड बाजा के साथ माताजी ससंघ का मंदिर प्रवेश कराया। घर घर में भक्तों ने माताजी के चरणों का प्रक्षालन करने का अवसर प्राप्त किया। माताजी के मुखारविंद से अभिषेक शांतिधारा हुई। मंगलाचरण दीप प्रज्जवलन के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। माताजी के कर कमलों में शास्त्र भेंट किया गया। माताजी ने कहा कि - जीवन में समस्याएं आती जाती रहती है, लेकिन उनसे घबराना नहीं चाहिए। बल्कि उनको हल करने का प्रयास करना चाहिए। समस्याएं सदा के लिए समाप्त हो जाए इस हेतु बुद्धि और शरीर का बल नष्ट करने की अपेक्षा समाधान ढूंढने की कला सीखना, समाधान की कला जागृत करना यही बुद्धिमानों का काम है। असल में होता यह है कि हम सिर्फ और सिर्फ सामने आई हुई समस्या को ही देखते हैं, समाधान खोजना भूल जाते हैं, इसलिए जीवन में समस्याओं का़ बना रहना सामान्य हो जाता है। वहीं अगर हम समस्याओं को गौंण करके समाधान की खोज करते हैं, तो समस्या का सफाया हो जाता है। अंशुल जैन / 19 जून, 2025