देहरादून (ईएमएस)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्नान पर प्रदेशभर में पार्टी के शीर्ष नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाते हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर इसी के तहत देहरादून महानगर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी के नेतृत्व में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर मौहब्बत की दुकान कार्यक्रम के अन्तर्गत मीठे पानी की छबील लगाकर आम जनता व राहगीरों को मीठा शर्बत पिलाया। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्म दिन की शुभकामनांए देते हुए कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोड़ो न्याय यात्र के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के टूटे हुए मनोबल को जोड़कर कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबन्धन को एक बार पुनः सत्ता के करीब पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से उनके नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर सदन में कांग्रेस पार्टी के जन प्रतिनिधियों को एक नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कंाग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित सदस्यों को राहुल गांधी के सांसद के रूप में लम्बे अनुभवों तथा कुशल नेतृत्व का लाभ मिलता रहेगा तथा आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी केन्द्र और राज्य की सत्ता में एक बार फिर से अपना परचम लहरायेगी। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/19 जून 2025