व्यापार
20-Jun-2025


मुंबई,(ईएमएस)। करिश्मा कपूर के पूर्व पति और नामी कारोबारी संजय कपूर के आकस्मिक निधन ने न सिर्फ उनके परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया, बल्कि अब उनके कारोबार और अरबों की संपत्ति को लेकर चर्चाएं तेज हैं। दुनिया की टॉप ऑटो पार्ट्स कंपनियों में शुमार उनकी फर्म को उन्होंने खुद अपने पिता के निधन के बाद 2015 में संभाला था, और कुछ ही सालों में इंटरनेशनल लेवल पर स्थापित किया। संजय कपूर की कुल संपत्ति कितनी है? फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय कपूर की कुल नेटवर्थ 1.2 बिलियन डॉलर (करीब 10,300 करोड़) थी। 2022 से 2024 के बीच उनकी संपत्ति अपने शीर्ष स्तर 1.6 बिलियन डॉलर (13,000 करोड़) तक पहुंची थी। वे भारत और विदेशों में फैले कई व्यवसायों और निवेश योजनाओं से जुड़े थे, जिसमें ऑटो सेक्टर, टेक इनोवेशन, और लग्जरी रियल एस्टेट प्रमुख हैं। संजय कपूर के परिवार में तीन बच्चे हैं: संजय और करिश्मा कूपर की बेटी समायरा कपूर, बेटा कियान कपूर है। वहीं संजय की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव से एक बेटा अजरियास कपूर जो अभी सिर्फ 6 साल का है। कंपनी की बागडोर अब सीधे तौर पर किसी वारिस को नहीं मिलेगी है, क्योंकि तीनों बच्चे अभी सक्रिय रूप से कारोबार से जुड़े नहीं हैं। इसकारण कंपनी का संचालन मौजूदा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स संभालेगा। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, संपत्ति का प्रमुख प्रबंधन उनकी पत्नी प्रिया सचदेव को सौंपा गया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि संजय ने करिश्मा से हुए दोनों बच्चों को पहले ही 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड्स गिफ्ट किए थे। साथ ही, उन्हें जीवन भर के लिए 10 लाख रुपये प्रति माह की मासिक आय की सुविधा दी गई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने अपने बच्चों के भविष्य की आर्थिक सुरक्षा पहले ही सुनिश्चित कर दी थी। संजय कपूर की कई संपत्तियां अमेरिका, यूके और सिंगापुर जैसे देशों में भी हैं। अब सवाल उठता है कि इन विदेशी संपत्तियों का भविष्य क्या होगा? अगर संजय कपूर ने वसीयत तैयार की थी, तब विदेशी संपत्तियों का बंटवारा उसी के अनुसार होगा। लेकिन अगर वसीयत नहीं है, तब संबंधित देश के उत्तराधिकार कानून के तहत वैध उत्तराधिकारी को वह संपत्ति दी जाएगी। यह उस देश के कानूनी ढांचे पर निर्भर करेगा जहां वह संपत्ति स्थित है। आशीष दुबे / 20 जून 2025