सोनीपत (ईएमएस)। सोनीपत में सेक्टर-27 थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी के आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने पिस्टल के बल पर महिला से दुष्कर्म किया था। महिला के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही ब्लैकमेल भी किया और उसकी बेटी से भी छेड़छाड़ की। आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी थी कि वह वर्ष 2022-23 में सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के फिजियोथेरेपी केंद्र पर काम करती थी। वह 12 जनवरी, 2023 की शाम को जब वह घर जाने लगी तो संचालक राहुल ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर पहले अश्लील हरकत की और फिर पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म किया था। बाद में धमकी दी थी कि किसी को बताया तो पति और बच्चों को मार देगा। आरोप था कि बदनाम करने की धमकी देकर दोबारा शोषण किया था। आरोपित ने अपने मोबाइल में उनकी वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया। उत्पीड़न के चलते उन्होंने सितंबर, 2023 में नौकरी छोड़ दी थी। आरोप है कि वह उसका पीछा करने लगा। वह उसके घर भी पहुंच जाता था। आरोप है कि 27 अप्रैल की शाम को जब वह बाथरूम में थी तभी आरोपित उनकी बेटी के कमरे में घुस गया था। वह बाहर आई तो वह अर्धनग्न हालत में था और उनकी बेटी रो रही थी। महिला को देखकर वह मौके से भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। अब आरोपित राहुल को गिरफ्तार किया गया है। अजीत झा/ देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/जून/2025