-युवक साथियों के साथ फायरिंग करते हुए पहुंचा; जबरन कार में बैठाकर ले गया छतरपुर(ईएमएस)। छतरपुर में एक महिला और बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। एक युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और फायरिंग करते हुए महिला और उसके बच्चे को जबरन कार में बैठाकर ले गया। इस दौरान महिला के पति को भी पीटा। घटना लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुमेरी में शनिवार दोपहर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी संजय सिंह राजपूत करीब एक दर्जन लोगों के साथ कार से गांव पहुंचा। सभी के पास हथियार और लाठी-डंडे थे। उन्होंने गांव में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी। लवकुशनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है। महिला के बाल खींचकर ले गया घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी संजय सिंह महिला के बाल खींचकर कार में बैठा रहा है। एक बच्चे को टांगकर जबरन गाड़ी में डाल रहा है। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। महिला का पति अस्पताल रेफर आरोपियों ने महिला के पति हरिराम प्रजापति पर लाठी-डंडों से हमला किया। हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीडि़त परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। प्रेम प्रसंग का मामला लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग था। महिला का पति उसे मिलने नहीं दे रहा था। आरोपी कार से लडक़ों के साथ आया और महिला व बच्चे को ले गया। कुछ दूरी पर कार छोडक़र बाइक से भाग निकला। महिला और बच्चे की तलाश जारी है। विनोद उपाध्याय / 21 जून, 2025