बालाघाट (ईएमएस). मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के पुनर्गठन चुनाव को लेकर एक रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। नगर के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस बैठक में समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से चर्चा कर, यह चुनाव सर्व सहमति से कराए जाने का निर्णय लिया गया। इस चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ से प्रदेश मंत्री रजनीश विश्वकर्र्मा चुनाव अधिकारी के रूप में शामिल हुए। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज मिनोटे को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। चुनाव के पूर्व जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। जहां उपस्थित सभी पदाधिकारी सदस्यों ने चुनाव को लेकर अपनी-अपने विचार रखें। उन्होंने सर्वप्रथम अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष का निर्वाचन किए जाने की बात कही। जिसमें पहले अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का निर्वाचन करने के बाद कार्यकारिणी का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया। संगठन के पूर्व अध्यक्ष अशोक बिसेन का नाम एक बार फिर से जिला अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया गया। जिसका सभी पदाधिकारी सदस्यों ने स्वागत करते हुए सर्व सहमति से उन्हें दोबारा संघ का अध्यक्ष चुना। पुराने कार्यकाल के सचिव बालेश्वर राहंगडाले भी एक बार फिर संघ के सचिव चुने गए। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैहर के माध्यमिक शिक्षक महेंद्र नागेश्वर को पहली बार मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की कमान सौपा गई है। जहां सर्व समिति से हुए इस निर्वाचन के बाद निर्वाचित पदाधिकारियो द्वारा 15 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर इसकी घोषणा किए जाने की बात कही है। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक बिसेन ने बताया कि उनकी प्राथमिकता सरकार से लंबित मांगों को पूरा कराने की रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन के नेतृत्व में शिक्षकों की मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।जिसमें सबसे प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाली की रहेगी। इसके अलावा जिला स्तर से कलेक्टर और जिला अधिकारी स्तर पर शिक्षकों की छोटी-छोटी समस्याएं हैं उनका भी निराकरण करना हमारी पहली प्राथमिकता में शामिल रहेगा। भानेश साकुरे / 22 जून 2025