छिंदवाड़ा (ईएमएस)। आपातकाल की 50वीं वर्षगाठ पर भोपाल में आगामी 26 जून को विशेष आयोजन किया है। इसमें प्रदेश के सभी जिलो से लोकतंत्र सेनानी संघ के सदस्य एवं लोकतंत्र प्रहरियों केा आमंत्रित किया गया है। सीएम हाउस में यह आयेाजन होगा। जिले से 51 सदस्यीय दल भोपाल जाएगा। लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला अध्यक्ष रमेश पोफली ने बताया कि छिंदवाड़ा व पांढुर्णा जिले में प्रवास कार्यक्रम आयोजित किए गए है। संघ के जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, प्रदेश सचिव अजय औरंगाबादकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल मोहने एवं कोल्हे दोनों जिलों में पहुंचकर आपातकाल के दौरान हुई ज्यादतियों कोलेकर चर्चा करेंगे। पोफली ने सभी लोकतंत्र सेनानी संघ एवं लोकतंत्र प्रहरीयों से भोपाल पहुंचने का आग्रह किया है। ईएमएस/मोहने/ 22 जून 2025 :