07-Jul-2025


रांची(ईएमएस)। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में कार्यकर्ताओं, नागरिकों और आम जनता के साथ संवाद करेंगे। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा लिए गए निर्णय के तहत भाजपा से जुड़े सभी मंत्रियों को महीने में एक बार भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में बैठकर लोगों से मिलना और संवाद करना है। इसी के तहत 8 जुलाई को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सुबह साढ़े दस बजे से शाम के साढ़े पांच बजे तक भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं व नागरिकाें से संवाद करेंगे। जो भी नागरिक या कार्यकर्ता रक्षा राज्य मंत्री से मिलना चाहते हैं, वह कल तय इस समय के अनुसार भाजपा मुख्यालय में मिल सकते हैं। कर्मवीर सिंह/07जुलाई/25