- शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने चलाएंगे अभियान,,,,, भोपाल(ईएमएस)। शहर के सामाजिक परस्पर सहयोग और जीव दया की भावना से कार्य कर रहे सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के मिलन समारोह में पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया गया। राजधानी के समीप तीर्थ क्षेत्र समसगढ में भगवान आदिनाथ की मूलनायक प्रतिमा के सभी सदस्यों ने दर्शन कर भक्तांबर का पाठ किया और सभी के मंगल मय जीवन की कामना की। भगवान आदिनाथ के चित्र के समीप दीप प्रजीलन के साथ शुभारंभ हुआ। महिला सदस्यों ने मंगलाचरण किया। ग्रुप के अध्यक्ष मनोज जैन मन्नू ने बताया हमारी सामाजिक जवाबदारी का निर्वहन करने के लिए ग्रुप के सदस्य भोपाल को स्वचछ और सुंदर बनाने के अभियान में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। इसके लिए मंदिर और सामाजिक स्थलों पर पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण के साथ-साथ स्वच्छ भोपाल के लिए लोगों को जागरूक करने जन जागरण अभियान चलाएंगे। संचालन सचिव प्रभात जैन बचपन ने आभार व्यक्त किया। ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष मनीष आर एम विपिन जैन एम पी टी ने बताया कि शहर के प्रत्येक नागरिक का अपने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए जिम्मेदारी का निर्वहन करने का पहला कर्तव्य होता है। इसी तारतम्य में सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ अपना शहर स्वच्छ हो, हरा भरा हो, प्रदूषण मुक्त हो, इसके लिए सभी सदस्यों के साथ विशेष कार्य योजना तैयार कर कार्य करेगा। इसके लिए ग्रुप की महिला सदस्य विशेष रूप से अपनी सहभागीता दर्ज कराएंगे। इस अवसर पर ट्रस्ट मंत्री मनोज आर एम, राजेन्द्र टी आई, अध्यक्ष मनोज मन्नू सुनील पब्लिशर्स, मनीष, आर एम विपिन, एमपी टी दीपक दीपराज ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रुप के संरक्षक मनोज आर एम, संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र टी आई, अध्यक्ष मनोज मन्नु, सचिव प्रभात बचपन, कोषाध्यक्ष आलोक हैप्पी, सुनील पब्लिशर्स, मनीष आर एम, विपिन एमपीटी, दीपक दीपराज, अनूप सिंघई, अनिल अलका, दीपक सोगानी, प्रभात बरेला, प्रमीत अजमेरा, सुधीर नरपत्या, शैलेन्द्र गोगा, सूर्यप्रकाश गुड्डू, मनीष सिंघई, चंद्रेश जैन,नीलेश सिंघई, धर्मेन्द्र टीनू, राजू सिंघई, मनीष इछावर, मनोज ऊषा, अंशुल जैन, शांतिकुमार जैन, विजय अजमेरा, अजय मोदी, राजीव जैन सिद्ध गारमेंट्स, तारेश सुपारी, हर्ष जैन, विपिन रिकॉयर, मनीष प्रदीप मम्मा, सतेन्द्र पूजा, प्रकाश सुनील नवकार सहित अनेक सदस्य सम्मिलित थे। अंशुल जैन/ 07 जुलाई, 2025