मुंबई (ईएमएस)। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर राजश्री मोरे के साथ बदसलूकी के मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने आरोपी राहिल शेख के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एमएनएसकी तरफ से जो बयान दिया गया है, उसके मुताबिक जावेद शेख एमएनएस के नेता हैं लेकिन उनके बेटे क्या कर रहे हैं, इससे एमएनएस का कोई वास्ता नहीं है। मनसे ने कहा है,जावेद शेख हमारी पार्टी के पदाधिकारी हैं। उनके बेटे द्वारा किए गए कृत्य से हमारी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। हमारी पार्टी उस कृत्य का समर्थन नहीं करती। हम अपील करते हैं कि संबंधित पुलिस एजेंसियां उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करें। एमएनएस नेता अविनाश जाधव ने कहा, राहिल शेख का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से कोई संबंध नहीं है। जावेद शेख हमारे मनसे पदाधिकारी हैं, उनका बेटा मनसे में किसी पद पर नहीं है। वह मनसे का प्राथमिक सदस्य भी नहीं है। उसने जो भी किया है, उसका महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना समर्थन नहीं करती है। हम मांग करते हैं कि पुलिस कानून के प्रावधानों के अनुसार उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना इस मामले का समर्थन नहीं करती है पुलिस को जावेद शेख के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। आपको बता दें कि मराठी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस राजश्री मोरे ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मनसे नेता का बेटा नशे में धुत होकर कार में अर्धनग्न अवस्था में बैठा हुआ है। उसे राजश्री के साथ बदसलूकी करता हुआ देखा जा सकता है। राहिल इस वीडियो में अपने पिता के पद का दिखावा भी करता हुआ नजर आ रहा है। राजश्री मोरे ने इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। क्लिप को रीपोस्ट करते हुए शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मनसे की आलोचना की और इसे मराठी संस्कृति के रक्षक होने का दावा करने वालों का असली चेहरा बताया। सुबोध\०७\०७\२०२५