राज्य
09-Jul-2025
...


अहमदाबाद (ईएमएस)। बीते 12 जून को देश के इतिहास के सबसे भयानक विमान हादसों में से एक हादसा हुआ। हादसे में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। हादसे के बाद लोगों को अपने परिजनों के शवों का इंतजार था। कई घंटों के बाद डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव लोगों को सौंप दिए गए। लेकिन कुछ लोगों के शवों के कुछ भाग घटनास्थल पर रह गए थे। इन बचे हुए अवशेषों का अंतिम संस्कार गुजरात सरकार ने किया है। दरअसल अहमदाबाद प्रशासन ने घटनास्थल का सर्वेक्षण करने के बाद शवों के कई भाग बाद में बरामद किए थे। इस दौरान उनकी मिले हुए डीएनए से पहचान हो गई। पहचान होने के बाद गुजरात सरकार ने मृतकों के परिजनों से संपर्क किया और परिजनों ने सरकार को अंतिम संस्कार करने की अनुमति दे दी। इसके बाद इन शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इस मामला की जानकारी देकर गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि डीएनए के सैंपल लेने के बाद परिजनों को बताया गया था कि उनके परिजनों के शवों के कुछ और भाग भी भविष्य मिल सकते हैं। इसके बाद 26 शवों के सैंपल बरामद किए गए। इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। प्रशासन की तरफ से जानकारी मिलने के बाद 26 में से 7 के परिजन आए और अपने परिजन के शव का हिस्सा ले गए। इसके बाद बचे हुए 19 के परिजनों ने सरकार को अंतिम संस्कार करने की अनुमति दे दी, तब सरकार ने अंतिम संस्कार किया। प्रशासन ने बताया कि 19 में से 18 के शवों को अलग तरह से जबकि एक शव को दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन ने बताया कि ये शव का अवशेष इस्लाम धर्म को मानने वाले का था, इसलिए उसका अंतिम संस्कार इस्लाम धर्म के अनुसार किया गया। आशीष दुबे / 09 जुलाई 2025