भोपाल(ईएमएस)। शहर के रातीबड़ थाना इलाके में एक रेस्टोरेंट में पार्टी के दौरान युवकों के दो गुटों के बीच हुए विवाद में आरोपियो ने पुलिस विभाग के एमटी शाखा में तैनात पिता के बेटे के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। बताया गया है की पार्टी के दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस बात को लेकर बाद में आरोपियो ने रात के समय युवक को रास्ते में रोककर मारपीट की थी। घटना में आरोपी अज्ञात थे, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान जुटाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस के मुताबिक कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित भदभदा रोड पर रहने वाले सुखदेव सावनेर पिता तोताराम सावनेर (59) एमटी शाखा में तैनात है, और एएसआई हैं। सुखदेव सावनेर का बेटा बनवीर सावनेर दो दिन पहले अपने दोस्तों के साथ रातीबड इलाके में एक रेस्टोरेंट में पार्टी करने गया था। यहां उसका कुछ लड़कों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस समय रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया था। बाद में बनवीर सावनेर रेस्टोरेंट से निकलकर घर जा रहा था। जैसे ही वो नाथू बरखेडा में पहुंचा वहॉ अज्ञात तीन आरोपियों ने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया और फरार हो गए। उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता सुखदेव ने घटना की जानकारी लगने के बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी अजय विश्वकर्मा, समीर रावत और अंकित आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया है। जुनेद / 11 जुलाई