जबलपुर, (ईएमएस)। उत्तर मध्य विधानसभा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के अंतर्गत ग्रीन सिटी में भारत माता चौक पर पेवर ब्लॉक, स्टील ग्रिल बाउंड्री, ओपन जिम से सुसज्जित मिनी गार्डन का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय के द्वारा किया गया। इस दौरान पार्षद मोनिका पुष्पेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष पुष्पराज पाण्डेय उपस्थित थे। विधायक ने लोगों से कहा कि ये उनका अपना गार्डन है और इसके व्यवस्थित रखरखाव की जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में जल प्लावन रोकने के लिए लगातार नगर निगम के समन्वय से कार्य किया जा रहा है सड़कों और नालियों का निर्माण तकनीकी रूप से डिजाइन कर किया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पवन तिवारी, सुबोध पांडे, बी डी साहू, स्थानीय व्यापारिजन, बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी। सुनील साहू / मोनिका / 15 जुलाई 2025/ 01.40