डॉ. संजय सिंघल ने पर्यावरण संरक्षण पर की विशेष चर्चा हाथरस (ईएमएस)। विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सोमवार को पर्यावरणविद् डॉ. संजय सिंघल (अलीगढ़) ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण और जीव विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।डॉ. सिंघल ने बताया कि पर्यावरण वह समग्र व्यवस्था है जिसमें जैविक घटक जैसे पेड़-पौधे, पशु-पक्षी व सूक्ष्म जीव तथा अजैविक घटक जैसे हवा, पानी, मिट्टी, तापमान और सूर्य का प्रकाश शामिल हैं। उन्होंने औद्योगीकरण, शहरीकरण और आधुनिक जीवनशैली के कारण पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों—जैसे जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता के नुकसान—पर चिंता जताई।बच्चों को उदाहरण देते हुए उन्होंने विद्यालय के सामने बहते गंदे नाले को जल प्रदूषण का प्रतीक बताया और कहा कि इस पानी को शोधित कर कृषि में प्रयोग किया जा सकता है।छात्र-छात्राएं उनके व्याख्यान से अत्यंत उत्साहित हुए और उन्हें पुनः आमंत्रित किया। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 21 जुलाई 2025