- पीएम के बाद मृतका का मंगलसूत्र गायब होने पर डीन कार्यालय में की गई शिकायत भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के जहांगीराबाद थाना इलाके में शादी के सात महीने बाद ही नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने का मामला सामने आया है। फिलहाल आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं पुलिस ने जब शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौपां तब महिला के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र नजर नहीं आने पर परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत डीन कार्यालय में की है। मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय लक्ष्मी विश्वकर्मा बरेली जिला रायसेन निवासी रहने वाली थी। उसकी शादी वहीं के रहने वाले दीपक विश्वकर्मा से फरवरी में हुई थी। शादी के बाद दीपक रोजगार की तलाश में भोपाल आया था। करीब पांच महीने से दोनों बरखेड़ी क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। बताया गया है की मंगलवार को पति निजी काम के चलते घर से बाहर था, इस दौरान लक्ष्मी घर पर अकेली थी। बाद में पड़ोसियों ने उसे फदें पर लटका देख पति दीपक को सूचना दी थी। बाद में खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जॉच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये हमीदिया अस्पताल भेज दिया। बुधवार को शव को शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौपां गया। मृतका के पति दीपक का कहना है की पत्नी को जब अस्पताल लाया गया तब उसके गले में मंगलसूत्र था। शव मर्चुरी में रखवाने से पहले तक उसके गले में मंगलसूत्र था। पीएम के बाद जब शव उन्हें सौंपा गया तब मंगलसूत्र गायब नजर आया। इसकी शिकायत डीन कार्यालय में की गई है, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि शिकायत के आधार पर फॉरेंसिक विभाग से जबाव मांगा गया है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं जॉच टीम ने बताया की घटनास्थल से शुरुआती जॉच में फिलहाल कोई सुसाइड नोट या अन्य सुराग नहीं मिलने से फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शुरुआती जॉच में नविवाहिता के परिवार वालो ने भी दामाद और ससुराल वालों पर किसी तरह के आरोप नहीं लगाये है। पुलिस आगे की जॉच कर रही है। जुनेद / 3 सितंबर