खेल
05-Sep-2025
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने 2008 में हुए का थप्पड़ कांड का वीडियो दोबारा जारी करने में शामिल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान माइकल क्लार्क को आड़े हाथों लिया है। उथप्पा के अनुसार घटना के 17 साल बाद इससे फिर से जारी करने का क्या मतलब था। उथप्पा ने एक शो में कहा, अगर हम कोई ऐसा क्लिप रखते जो किसी ऑस्ट्रेलियाई ने किया होता तो उसे गलत माना जाता, अब आप जाते हैं और किसी का इंटरव्यू करते हैं। क्या आप उसे जारी करना सही मानते हैं? उसे पूरी दुनिया को दिखाना सही मानते हैं? क्या उससे जुड़े उन दो लोगों की भावनाओं को नुकसान नहीं होता है? वहीं पूरे मामले में क्लार्क पर निशाना साधन के बीद उथप्पा ने कहा कि यह उनका नस्लभेदी दोहरा मापदंड है। उन्होंने सवाल किया कि अच्छे-बुरे की समझ कहां गयी? दूसरे लोगों की भावनाओं का सम्मान कहां गया। उन्होंने कहा कि सिर्फ और ज्यादा व्यूज के लिए आप लोगों के साथ इस तरह पेश नहीं आ सकते। गौरतलब है कि आईपीएल का पहला ही सत्र 2008 में हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच का थप्पड़ कांड काफी कुख्यात रहा था। तब भज्जी ने तेज गेंदबाज को थप्पड़ लगा दिया था। उस मामले की अब भी चर्चा होती रहती है लेकिन 17 साल तक उस घटना का वीडियो सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं था। वहीं इस बार आईपीएल के तत्कालीन कमिश्नर ललित मोदी ने माइकल क्लार्क के साथ बातचीत के दौरान थप्पड़ कांड का वीडियो जारी कर दिया है। इस पर पूर्व क्रिकेटरों ने नाराजगी जतायी है। इससे पहले श्रीसंत की पत्नी के अलावा हरभजन सिंह ने भी वीडियो लीक किए जाने की कड़ी आलोचना की है। थप्पड़कांड वाले मैच में शामिल रहे उथप्पा ने वीडियो लीक के लिए माइकल क्लार्क को भी खूब खरी-खोटी सुनाई है। साल 2008 में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ लगा दिया था। उसके लिए उन्हें 11 मैचों के लिए प्रतिबंधित भी कर दिय गया था थे। उस मामले के लेकर श्रीसंत ने कई बाद दुख जताया है। गिरजा/ईएमएस 05 सितंबर 2025