ट्रेंडिंग
05-Nov-2025
...


हम भी कई चुनाव हारे, लेकिन राहुल गांधी की तरह रोना-धोना नहीं किया नई दिल्ली,(ईएमएस)। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता में भाजपा और चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए। इन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने जो प्रजेंटेशन दिया, वहां पूरा फर्जी था। राहुल गांधी ने अपनी प्रेसवार्ता में कुछ विदेशी महिलाओं के नाम का जिक्र किया। वे संसद सत्र के समय विदेश चले जाते हैं। छिपकर थाईलैंड-कंबोडिया जाते हैं। उन्हें इस बात की विदेशों से जो प्रेरणा मिलती है, उसके आधार पर वे लोगों का समय बर्बाद करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम भी कई चुनाव हारे, लेकिन कभी रोना-धोना नहीं किया। हम लोगों ने कभी चुनाव आयोग को गाली नहीं दी। हमारी पार्टी ने हार या जीत हमेशा नतीजों का स्वागत किया। बिहार में कल चुनाव है। वे ध्यान भटकाने के लिए मुद्दा लेकर आ रहे हैं। रिजिजू ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल बोलते हैं कि एटम बम फटने वाला है। उनका एटम बम कभी फटता क्यों नहीं है? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में एसआईआर से लोग खुश, रिजिजू ने हरियाणा चुनाव पर राहुल के आरोपों पर कहा कि एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल में उलटफेर होते हैं। 2004 में एग्जिट पोल में भाजपा जीत रही थी, लेकिन नतीजों में हार मिली। लोकतंत्र में जीत हो या हार, उस स्वीकार करना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी एसआईआर जो कर रहे हैं, वह वोटर शुद्धिकरण के लिए होता है। इससे सभी लोग खुश हैं, लेकिन राहुल रो रहे हैं। जहां एसआईआर हुआ, वहां लोग खुश हैं। बिहार में लोग कह रहे हैं कि जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां बात बिगड़ जाती है। उन्होंने कहा कि वोटिंग के समय हर पार्टी का पोलिंग एजेंट होता है। ये चैक करते हैं कि कौन ने वोट डाला है, कौन हीं। बाहर से ऑब्जर्वर्स होते हैं। अगर वोटिंग में गड़बड़ी है, तब कोर्ट में पिटीशन दे सकते हैं। कोर्ट जा सकते हैं। काउंटिंग में भी पोलिंग होती है। तब भी पोलिंग एजेंट्स होते हैं। सभी चीजें व्यवस्था के मुताबिक होती है। ये अदालत नहीं जाते। इन्हें न्याय व्यवस्था में यकीन नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को लगता है कि वे जेन-जी (जनरेशन-जी या जेन-ज़ी) को भड़काकर अपने मंसूबे पूरे कर सकते है। उन्होंने दावा किया कि भारत का जेन-जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश विरोधी ताकतों से मिलकर काम कर रही है। रिजिजू ने तंज कसा कि बीजेपी ने कभी देश को गाली नहीं दी, लेकिन राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को बदनाम करते हैं। उन्होंने कहा कि जो देश की छवि खराब करते हैं, वे जनता का भरोसा नहीं जीत सकते। कांग्रेस की हार की असली वजह उसके नेता हैं, न कि चुनाव आयोग या वोटिंग सिस्टम। नेताओं को जनता से जुड़ने की मेहनत करनी पड़ती है, सिर्फ विदेश घूमने से नहीं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ फोटो खिंचवाने से चुनाव नहीं जीते जाते। (जैसे खेती या मछली पकड़ने का नाटक करना)। बीजेपी ने कभी एग्जिट पोल या ओपिनियन पोल को लेकर विवाद नहीं किया, चाहे परिणाम पक्ष में हों या विपक्ष में (2004 का उदाहरण दिया)। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत दोनों को स्वीकार करना चाहिए। आशीष दुबे / 05 नवबंर 2025