अंतर्राष्ट्रीय
09-Dec-2025


टोक्यो(ईएमएस)। जापान में आओमोरी प्रान्त के पास 7.5 तीव्रता का भूंकप आया। पहले इसकी तीव्रता 7.6 बताई गई थी। भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक रात 11:15 बजे आया। जापान टाइम्स के मुताबिक भूकंप में 30 लोग घायल हो गए हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने आओमोरी, इवाते और होक्काइडो प्रान्तों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी। कुछ घंटे बाद ये चेतावनी वापस ले ली गई है। भूकंप से कई घरों को नुकसान पहुंचा हैं। सडक़ें धंस गई, जिसके कारण कई गाडिय़ां फंस गईं। एजेंसी ने होक्काइडो से चिबा तक उत्तर-पूर्वी तट पर 8 तीव्रता के और भूकंप आने की चेतावनी दी है। एजेंसी ने निवासियों से आने वाले सप्ताह में सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है। भूकंप का केंद्र जापान के तट से 70 किमी दूर समुद्र में 50 किमी की गहराई में था। भूकंप के बाद आओमोरी प्रांत में 2,700 घरों में बिजली गुल हो गई है। आओमोरी शहर में आग लगने की 2 घटनाएं हुई हैं। विनोद उपाध्याय / 09 दिसम्बर, 2025