क्षेत्रीय
09-Jan-2026
...


- कांग्रेसियों ने किया निगम दफ्तर का घेराव - ठेकेदार के घर पर बुलडोजर चलाने सहित जिम्मेदारों अफसरो पर की कार्रवाई की मांग भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल में बुधवार रात को गोमांस से भरा ट्रक पकड़ाने का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। करीब 26 टन का जो मांस नगर निगम के स्लॉटर हाउस की गाड़ी से जप्त हुआ था, उसमें गोमांस मिलने की पुष्टि हुई है। इसे लेकर कांग्रेसी नेताओ और कार्यकर्ताओ ने विरोध जताते हुए नगर निगम दफ्तर घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी सुबह के समय नगर निगम के माता मंदिर स्थित ऑफिस पहुचें और यहॉ घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। हालांकि घेराव के चलते सुबह 11.30 बजे तक कोई अधिकारी ऑफिस नहीं पहुंचे। इस दौरान कॉग्रेसं नेताओ ने सवाल उठाया की भोपाल में गोमांस कैसे बिक रहा है, साथ ही उन्होंने ठेकेदार के घर पर बुलडोजर चलाने और जिम्मेदारों अफसरो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की। जानकारी के अनुसार जिंसी इलाके में भोपाल निगम ने एक महीने पहले ही 35 करोड़ रुपए से बना आधुनिक स्लॉटर हाउस शुरू किया था। इसका संचालन लाइव स्टॉक फूड प्रोसेसर प्रालि को मिला था, जिसका संचालक असलम कुरैशी है। मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं गुरुवारा को हिंदु संगठनो के प्रदर्शन को देखते हुए निगम ने स्लॉटर हाउस को सील कर दिया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमित शर्मा ने कहा कि देश-प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। इसके बाद भी सरेआम गोमांस की तस्करी किया जाना कई सवाल पैदा करता है। गौमांस विदेश भेजा जा रहा है। इसमें कौन लोग शामिल हैं। कैसे मांस बिक रहा है, कैसे गाड़ी स्लॉटर हाउस से बाहर निकल गई, ठेकेदार को किसने टेंडर दिलाया, किस नेता को पैसा दिया जाता था, इन सभी सवालों के जवाब चाहिए। उनका कहना है की इन्हीं सवालो को लेकर निगम दफ्तर का घेराव किया गया है। उनकी मांग है, कि ठेकेदार के घर और स्लॉटर हाउस को बुलडोजर से तोड़ा जाए। ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेसी बुलडोजर लेकर जाएंगे। वहीं जल्द कार्यवाही न होने पर कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करते हुए सीएम और महापौर निवास का घेराव करेगी। जुनेद / 9 जनवरी