क्षेत्रीय
09-Jan-2026
...


- लायंस क्लब वसुंधरा ने कुष्ठ रोगियों की बस्ती में बाँटी पौष्टिक राहत सामग्री बिलासपुर (ईएमएस)। डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट हंगर रिलीफ के अंतर्गत लायंस क्लब वसुंधरा द्वारा मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए हेमू नगर स्थित ब्रह्म आश्रम कुष्ठ रोगी बस्ती में राशन सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा गतिविधि का उद्देश्य ठंड के मौसम में कुष्ठ रोग से पीडि़त जरूरतमंद परिवारों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब वसुंधरा की ओर से 25 किलो चावल, 20 किलो आटा, 10 किलो पोहा, 10 किलो दलिया, 10 पैकेट सूजी, 10 किलो गुड़, 10 किलो शक्कर, सोयाबीन बड़ी, केला, खैरी चना सहित अन्य आवश्यक राशन सामग्री वितरित की गई। क्लब सदस्यों ने बताया कि कुष्ठ रोगियों को विशेष रूप से पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और स्वास्थ्य में सुधार हो सके। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा, सचिव अर्चना तिवारी, एमजेएफ संजना मिश्रा, मंजू मिश्रा, उषा मुदलियार, प्रथम उपाध्यक्ष मंगला देवरस, अंबुज पांडे, सावित्री जायसवाल, शारदा कश्यप, मन्जुला शिंदे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया और रोगियों के साथ आत्मीय संवाद भी किया।