नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में तीसरे इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 का आगाज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चीफ गेस्ट के तौर पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के तीसरे अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन किया। अमित शाह ने कहा कि पतंगोत्सव को सतत प्रयासों से और अधिक लोकप्रिय बनाने की आवश्यकता है। दिल्ली में शुक्रवार को तीसरे इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 का आगाज हो गया है। डीडीए द्वारा सराय काले खान के पास यमुना के बाढ़ क्षेत्र में स्थित बांसेरा में आयोजित ये काइट फेस्टिवल 16 से 18 जनवरी तक चलेगा। जहां देश और विदेश से आए 28 पतंगबाज हिस्सा लेंगे और अपने हुनर का जौहर दिखाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चीफ गेस्ट के तौर पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के तीसरे अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर के सभी लोगों, विशेष रूप से किसानों, को मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी, माघ बिहू और उत्तरायण की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उत्तरायण का पर्व पूरे देश में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। यह पर्व इसलिए खुशी का पर्व है क्योंकि हमारा ऋतु चक्र और हमारा जीवन असीम ऊर्जा के स्रोत भगवान सूर्यनारायण पर निर्भर होता है। उन्होंने कहा कि महाकवि कालिदास जी ने भारतवासियों के लिए कहा था – ‘उत्सवप्रियाः खलु मनुष्याः’, यानी भारत के लोग उत्सवप्रिय होते हैं। हम उत्सवों के माध्यम से पूरे समाज को एकजुट करके आगे बढ़ने की सोच रखते हैं, और उत्तरायण उसी का एक हिस्सा है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पतंगोत्सव को सतत प्रयासों से और अधिक लोकप्रिय बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पतंगोत्सव देश की जनता को दिल्ली से जोड़ेगा और आगे चलकर यह पूरे देश का उत्सव बन सकता है। उन्होंने कहा कि पतंगोत्सव को दिल्ली और समूचे देश में विस्तार देने तथा दिल्ली के पतंगोत्सव को इसका केन्द्र बनाने के लिए एक समिति गठित करनी चाहिए, जो इसे लोकप्रिय बनाने और इसमें जनभागीदारी बढ़ाने के पहलुओं पर काम करे। उन्होंने कहा कि अगला पतंगोत्सव ऐसा हो जिससे इस उत्सव का स्थान देश और दुनिया के प्रमुख पतंगोत्सवों में अग्रणी स्थानों में शामिल हो। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/17/ जनवरी /2026