नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की सर्दी का क़हर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने आज भी घने कोहरे और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की चेतवानी दी है। दिल्ली में एनसीआर में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी हैं, बीते पाँच दिनों ने शीतलहर की वजह से गलन बढ़ी हुई हैं। जिससे लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गए हैं। हालांकि शुक्रवार से इसमें मामूली सी राहत महसूस की गई हैं। सुबह तो घने कोहरे के साथ हुई लेकिन, दिन के समय सूरज निकलने से हल्की गुनगुनी धूप से लोगों को बेहतर महसूस हुआ। मौसम विभाग ने 17 जनवरी भी घने घने कोहरे और आंशिक तौर प बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार सुबह मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। आईएमडी ने आज दिल्ली में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया हैं। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। हालांकि दिन बढ़ने के साथ हल्की धूप निकलेगी जिससे कोहरे का दायरा कम होगा। ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को ठिठुरन महसूस होगी। शाम के समय फिर से सर्दी बढ़ेगी और कोहरे होने का अनुमान हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/17/ जनवरी /2026