शहर में अयोध्या सा नजारा, हवन, पूजन, भंडारे की धूम जबलपुर (ईएमएस)। अयोध्या में भगवान श्री राम के नव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को पूरा शहर राम नाम की धुन से गूंज उठा। हर तरफ हर्षोल्लास का वातावरण रहा। पूरा शहर भगवा रंग में रंगा रहा। जगह-जगह सुंदरकांड पाठ, रामायण पाठ किए गए। हवन पूजन के बाद कहीं मिष्ठान्न और कहीं भंडारे का आयोजन किया गया। इन आयोजनों से दिन में जहां ऐसा लग रहा था कि दशहरे का पर्व मनाया जा रहा था तो वहीं रात में दीपों की जगमगाहट और रंग बिरंगी आतिशबाजी से दीपोत्सव का नजारा दिख रहा था। सुबह से ही लोग राम रंग में रंगे नजर आने लगे थे। महिलाएं पीले वस्त्र और पुरुष केसरिया वस्त्र में नजर आ रहे थे। मां कालीधाम में दिनभर चला भंडारा .............. अयोध्या में 500 वर्ष बाद श्रीराम लला मंदिर में प्रभु श्रीराम के विग्रह की स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने पर श्री वृहत महाकाली महोत्सव समिति गढाफाटक द्वारा शाम को भंडारे का वितरण किया गया उसके बाद रात में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया| भंडारे में हजारो श्रद्धालुओं ने वेज पुलाव की भोजन प्रसादी ग्रहण की| पूरे दिन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा| शाम को मंदिर में आरती कर दीप प्रज्जवलित किए गए| पूरे दिन जय श्री राम और जय काली के नारे गुंजायमान रहे| समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने पूरे मनोयोग के साथ आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया और आयोजन में सहयोग करने वालों का धन्यवाद ज्ञापन किया| गढा सिद्ध मंच पर विविध आयोजन .......... श्रीरामलीला समिति गढ़ा जाबालिपुरम श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्ष गांठ के अवसर पर दिनांक 22 जनवरी को सिध्दमंच में प्रातः 8 बजे संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ,भजन कीर्तन, हवन शांति के बाद प्रसाद वितरण किया गया| इस अवसर पर कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी शामिल हुए| संयोजक पंडित अशोक मनोध्या अध्यक्ष राकेश पाठक, महामंत्री लोकराम कोरी, रमाशंकर कटारे, शरद दुबे कुररिया, दिनेश मिश्रा, राजेन्द्र प्यासी, आलोक पाठक, मथुरा जैन उत्साही, आदि उपस्थित रहे| इस अवसर पर छिंदवाड़ा से जबलपुर पहुंचने वाली त्रिशूल यात्रा की व्यवस्थाओं और स्वागत को लेकर रामलीला समिति और विहिप ने एक संयुक्त बैठक में मंथन किया| सुनील साहू / मोनिका / 22 जनवरी 2026/ 05.51