क्षेत्रीय
27-Jan-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ में जुन्नारदेव व नवेगांव ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने बताया कि अनंत बनर्जी को अध्यक्ष जुन्नारदेव ब्लॉक और विजय सूर्यवंशी को नवेगांव ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ईएमएस/मोहने/ 27 जनवरी 2026