क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। स्वर्गविभा राष्ट्रीय सम्मान 2026 में हिंदी साहित्य सेवा के आलोक में सराहनीय और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए छिंदवाड़ा के साहित्यकार विशाल शुक्ल को स्वर्गविभा मुंबई ने विशिष्ट सम्मान से नवाजा है। शुक्ल को डॉ. तारा सिंह विशिष्ट राष्टीय सम्मान 2026 से अलंकृत किया गया है। सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए हिंदी प्रेमियों के लोकप्रिय विशाल मंच स्वर्गविभा परिवार ने शुक्ल को प्रशस्ति पत्र सहित स्मृति चिह्न प्रदान किया है। शुक्ल इसके पूर्व भी कई सम्मान और उपल्बधियां प्राप्त कर चुके है। ईएमएस/मोहने/ 27 जनवरी 2026