01-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। द्वारका के सर्वहित अपार्टमेंट के निवासी पिछले चार साल से प्रदूषित और बदबूदार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। 25 साल पुरानी जर्जर पाइपलाइन और टूटे जल बोर्ड पिट्स के कारण सीवर का पानी पीने के पानी में मिल रहा है। इससे बच्चों में गंभीर त्वचा एलर्जी और पेट संबंधी बीमारियां हो रही हैं। निवासियों को बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। विधायक और जल बोर्ड ने समाधान का आश्वासन दिया है। कॉलोनी के बच्चों की बिगड़ती सेहत ने निवासियों को डरा दिया है। निवासियों ने सवाल उठाया है कि क्या विभाग यहां भी इंदौर जैसी त्रासदी होने का इंतज़ार कर रहा है, जहां गंदा पानी पीने से मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि प्रदूषित पानी के उपयोग से घरों के बच्चे लगातार बीमार पड़ रहे हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ फरवरी/2026

खबरें और भी हैं

(फोटो-ईएमएस) भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखा एवं श्रवण किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, महापौर श्रीमती मालती राय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री श्याम टेलर, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सीमा सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव एवं जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आमजनों के साथ सामूहिक रूप से बजट भाषण का श्रवण किया।