भोपाल(ईएमएस)। शाहजहांनबाद पुलिस ने वाजपेयी नगर मल्टी के एक प्लैट से वृद्ध महिला का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 78 वर्षीय सुनीता पति सुखराम फ्लैट में अकेली रहती थीं। उनके पति का पूर्व में देहांत हो चुका है, जबकि एक बेटी भोपाल में ही अन्य जगह पर अपने परिवार के साथ रहती है। बेटी ने उनसे बातचीत करने के लिये फोन लगाया लेकिन दो दिन तक जब सुनीता ने न तो फोन रिसीव किया और न ही वापस फोन लगाया तब बेटी बीते दिन उन्हें देखने फ्लैट पर पहुंची। यहां पर उसे मां जमीन पर बेसूध पड़ी नजर आई। चैक करने पर पता चला की सुनीता की पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने घटनास्थल की जॉच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेज दिया। शुरूआती जॉच के आधार पर अनुमान है की अधिक उम्र और बीमारी के कारण सुनीता की मौत हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है, कि मोत के सही कारणो का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगा, जिसके आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जायेगी। जुनेद / 4 फरवरी