भोपाल(ईएमएस)। शहर के अयोध्या नगर थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या करने के लिए जहरीली सल्फास की गोली खा ली। बाद में हालत बिगड़ने पर उसने अपने दोस्त को बुलाया और उसके साथ अस्पताल पहुंच गया। हॉस्पिटल में करीब दो घंटे के चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक को मंगलवार रात करीब 10 बजे उसका दोस्त इलाज के लिये करोंद स्थित पीपुल्स अस्पताल लेकर पहुंचा था। युवक उल्टियां कर रहा था, और उसकी हालत नाजूक होती जा रही थी। डॉक्टर के पूछने पर उसने अपना नाम छोला निवासी अभिषेक (26) बताते हुए यह भी बताया कि करीब 8 बजे उसने दरबार होटल के सामने सल्फास की गोलियां खा ली हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरु किया गया लेकिन रात करीब 12 के आसपास उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेज दिया। जॉच टीम का कहना है की फिलहाल खुदकुशी का कारण साफ नहीं हो सका है, जिसकी जॉच की जा रही है। जुनेद / 4 फरवरी