राज्य
04-Feb-2026
...


इंदौर/जबलपुर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के निमरानी सबस्टेशन में पदस्थ सहायक अभियंता प्रदीप पाटीदार को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय अवार्ड से नवाजा गया है। जबलपुर में आयोजित एक विशेष समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। पाटीदार ने कंपनी की महत्वाकांक्षी ट्रांसमिशन एसेट मैनेजमेंट प्रणाली (टेम्स) के क्रियान्वयन में आने वाली तकनीकी बाधाओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आईटी सेल के साथ समन्वय कर विभिन्न संभागों के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया, जिससे इस डिजिटल परियोजना को गति मिली। एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता नीलकंठ गजानन टिकेकर ने पाटीदार को ई-गवर्नेंस मेडल, प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि एमपी ट्रांसको ने कंपनी के भीतर डिजिटल नवाचार और तकनीकी सुधारों को प्रोत्साहित करने के लिए इस पुरस्कार की शुरुआत की है। प्रकाश/04 फरवरी 2026