क्षेत्रीय
10-Feb-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। जेपी हाइट्स शुभमविहार में निशा ललित अग्रवाल, मोनिका निलेश अग्रवाल एवं हनी मंयक अग्रवाल के निवास पर राणी सती दादीजी का संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।मंगलपाठ के दौरान राणी सती दादीजी की पौराणिक महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया। बताया गया कि महाभारत काल में अभिमन्यु की गर्भवती पत्नी उत्तरा पति के चक्रव्यूह में वीरगति पाने के बाद सती होना चाहती थीं, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश से उन्होंने यह विचार त्याग दिया और महान चक्रवर्ती सम्राट महाराज परीक्षित को जन्म दिया।कलयुग में वही नारायणी स्वरूप में अवतरित होकर भक्तों का उद्धार कर रही हैं। झुंझुनूं स्थित उनका विश्वप्रसिद्ध मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते हैं। विभिन्न जिलों से उमड़ी मातृशक्ति इस अवसर पर राजनांदगांव, कोटा, उमरिया, कोरबा, जयरामनगर एवं बिलासपुर सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे। मंगलपाठ में नीता दीपक अग्रवाल, आशा संजय अग्रवाल, वर्षा शैलेश अग्रवाल, सीमा रमेश सरावगी, त्रिवेणी रामनिवास अग्रवाल, सुषमा राधेश्याम अग्रवाल, ऋतु ललित अग्रवाल, मीनू राजेश केडिया, सरिता राजेश अग्रवाल, डॉली नवीन अग्रवाल, अन्नू सुनील केडिया, खुशी केडिया, निशा मुकेश अग्रवाल, पूर्णिमा सुशील अग्रवाल, स्वीटी अग्रवाल, करिश्मा संतोष अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, श्रेया तोदी, पिंकी छाबड़ा, नेहा राजपूत, अर्चना पांडेय सहित अनेक मातृशक्ति ने सहभागिता की। मनोज राज 10 फरवरी 2026